हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 82 साल की उम्र में बनने जा रहे हैं पिता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 May 2023 10:39 PM
हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 82 साल की उम्र में बनने जा रहे हैं पिता
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो और उनकी प्रेमिका एवं निर्माता नूर अलफल्लाह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.
पचीनो के प्रतिनिधियों ने ‘पीपल मैगजीन’ से इस खबर की पुष्टि की. अल पचीनो (82) और नूर (29) अप्रैल 2022 से साथ हैं. फिल्म ‘गॉड फादर’ के अभिनेता की यह चौथी संतान होगी. अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है और उनकी बाकी तीन संतानें भी उनकी पूर्व प्रेमिकाओं से हैं. पचीनो के “द गॉडफादर” और “हीट” के सह-कलाकार 79 वर्षीय रॉबर्ट डी नीरो ने भी कुछ सप्ताह पहले खुलासा किया था कि उनके घर में उनकी सातवीं संतान पैदा हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu