गुतारेस व बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर गहरा दुख जताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 11:11 AM
गुतारेस व बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर गहरा दुख जताया
ऑडियो सुनें

संयुक्त राष्ट्र/वाशिंगटन. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने पर दुख जताया है. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए. बालासोर में 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने के कारण यह हादसा हुआ.

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि वह भारत में हुए भीषण रेल हादसे की खबर से बहुत दुखी हैं. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए. बालासोर जिले में 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu