राहुल गांधी को प्रौद्योगिकी की गहरी समझ है : भारतीय-अमेरिकी उद्यमी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 12:15 PM
राहुल गांधी को प्रौद्योगिकी की गहरी समझ है : भारतीय-अमेरिकी उद्यमी
ऑडियो सुनें

सिलिकॉन वैली. अमेरिका के कैलिफोर्निया में कृत्रिम मेधा (एआई) और अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सक्रिय सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ राहुल गांधी की बैठक की मेजबानी करने वाले एक युवा भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने कहा कि कांग्रेस नेता को प्रौद्योगिकी के मानवीय पहलुओं की गहरी समझ है और वह इसे आम लोगों एवं रोजगार पर पड़ने वाले असर से जोड़कर देखते हैं।

जीआरसी (शासन, जोखिम, अनुपालन) संबंधी निर्णय लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए क्लाउड-आधारित मंच उपलब्ध कराने वाले स्टार्टअप फिक्सनिक्स के संस्थापक शाह शंकरन ने कहा, ‘‘राहुल कभी यह दावा नहीं करते कि वह सब कुछ जानते हैं… लेकिन वह (कुछ नया जानने-सीखने के लिए) हमेशा उत्सुक रहते हैं। (बैठक के दौरान) उन्होंने माना कि अलग-अलग विषयों को लेकर उनका सीमित ज्ञान है, लेकिन वह हमेशा प्रौद्योगिकी की गहरी समझ हासिल करने की अपनी ललक प्रदर्शित करते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu