सिलिकॉन वैली की स्टार्टअप कंपनी के प्रमुख ने कहा, भारत के पास है अविश्वसनीय इंजीनियरिंग शक्ति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 03:33 PM
सिलिकॉन वैली की स्टार्टअप कंपनी के प्रमुख ने कहा, भारत के पास है अविश्वसनीय इंजीनियरिंग शक्ति
ऑडियो सुनें

सिलिकॉन वैली. सिलिकॉन वैली स्थित एक प्रमुख स्टार्टअप के प्रमुख ने भारत को एक ‘‘अविश्वसनीय इंजीनियरिंग शक्ति’’ बताया है। उन्होंने कहा कि अगर देश इस क्षमता को पहचान ले, तो वहां गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की कुछ बेहतरीन कंपनियां पैदा हो सकती हैं।

‘प्लग एंड प्ले’ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सईद अमीदी ने कहा कि भारतीय लोग अत्यधिक प्रतिभाशाली और स्मार्ट हैं, यही वजह है कि 50 प्रतिशत स्टार्टअप के संस्थापक भारत से हैं। प्ल एंड प्ले निवेशकों, स्टार्टअप और दुनिया के बड़े कंपनियों को आपस में जोड़ने का काम करता है।

भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों का सृजन करने वाले संस्थान बनाने होंगे: भारतीय-अमेरिकी अधिकारी
प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के एक भारतीय-अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत सरकार को ऐसे संस्थान बनाने होंगे जो भविष्य की प्रौद्योगिकियां तैयार करें। उन्होंने कहा कि भारत को उद्यम कोष भी स्थापित करना होगा। गूगल की कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग इकाई के पीपल ऑपरेशंस के निदेशक नवनीत माथुर ने कहा कि प्रौद्योगिकी में अग्रणी देश हर मामले में आगे हैं और वे लोगों के लिए धन पैदा करते हैं और उन्हें गरीबी से बाहर निकालते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu