अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 09:11 PM
अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन
ऑडियो सुनें

तृश्शूर. अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया. हादसे में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं.  पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे. सुबह करीब साढ.े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई. सभी कलाकार शूटिंग से लौट रहे थे.

पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” यह आमने-सामने की टक्कर थी. उन सभी को अस्पताल ले जाया गया. सुधी ने दम तोड़ दिया. अन्य तीन का इलाज जारी है.” इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पारिवारिक सूत्रों ने बातया कि शव को एक निजी चैनल के कोच्चि स्थित एक कार्यालय ले जाया जाएगा, ताकि जनता और सुधी के सह-कलाकार उन्हें अंतिम विदाई दे पाएं. इसके बाद शव को शाम के समय कोट्टायम ले जाया जाएगा.

सूत्रों ने कहा, ” उनका अंतिम संस्कार कोट्टायम में उनकी पत्नी के घर पर किया जाएगा.” सुधी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. पुलिस ने बताया कि अभिनेता सुधी कार में आगे की सीट पर बैठे थे. अन्य कलाकारों की हालत अब स्थिर है. सुधी ने ‘कट्टापनयिले रितिक रोशन’, ‘कुट्टानदन मरप्पापा’, ‘तीता रप्पयी’, ‘वकातिरीवु, एन इंटरनेशनल स्कूल स्टोरी’ और ‘केशु ई विदिन्ते नाधन’ सहित करीब 40 फिल्मों काम किया है. सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं भी निभाईं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu