रूस ‘आतंकवादी देश’ है: यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 07:34 PM
रूस ‘आतंकवादी देश’ है: यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा
ऑडियो सुनें

द हेग. संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अदालत में रूस के खिलाफ यूक्रेन का मामला पेश करते हुए एक शीर्ष यूक्रेनी राजनयिक ने रूस को मंगलवार को ‘आतंकवादी देशह्व बताया. यूक्रेन के वकीलों ने दलील दी कि पूर्वी यूक्रेन में 2014 में बागियों की ओर से चलाए गए ह्ल आतंक अभियान’ का रूस ने आर्थिक रूप से समर्थन किया.

एंटोन कोरिनेविच उस मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में न्यायाधीशों को संबोधित कर रहे थे जो 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने देश में मिलाने और पूर्वी यूक्रेन के बागियों को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए मॉस्को के खिलाफ कीव ने 2017 में दायर किया था. इसके बाद रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला कर दिया था.

यूक्रेन चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय अदालत मॉस्को को आदेश दे कि वह क्षेत्र में हमलों के लिए हर्जाना दे, जिसमें रूस सर्मिथत बागियों द्वारा 17 जुलाई 2014 को मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच 17 को मार गिराने का मामला भी शामिल है. इस घटना में विमान में सवार सभी 298 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी.

यूक्रेन की ओर से पेश हुए एक वकील हरोल्ड कोह ने कहा कि हिंसा करने वाले समूहों का वित्तपोषण नहीं करने के लिए रूस अपने अधिकारियों को निर्देश दे सकता था लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, ह्ल इसके विपरीत अधिक घातक हथियार यूक्रेन पहुंचाए गए और यूक्रेन के लोगों ने अधिक अत्याचारों का सामना किया. रूसी अधिकारियों ने धन और हथियारों की अपनी अवैध आपूर्ति को बढ.ा दिया.ह्व कोह ने कहा कि जुलाई 2014 में ‘बुक’ विमान रोधी प्रणाली यूक्रेन भेजी गई ह्लजिसके बाद मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच17 को नष्ट किया गया.ह्व इससे पहले कोरिनेविच ने कहा कि रूस रणभूमि में यूक्रेन को शिकस्त देने में असमर्थ है और इसीलिए वह असैन्य ढांचों को निशाना बनाता है ताकि यूक्रेन को घुटने टेकने पर मजबूर कर सके.

उन्होंने कहा कि आज दिन में, रूस ने नोवा काखोव्का में स्थित प्रमुख बांध को विस्फोट कर उड़ा दिया जिससे पारिस्थितिकी को नुकसान हुआ है और जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है. यूक्रेन के राजयनिक ने कहा,ह्ल रूस की यह कार्रवाई, एक आतंकवादी देश, एक हमलावर का कृत्य है. ह्व इस बीच द हेग में कीव के वकीलों ने अपने मामले के समर्थन में मंगलवार को दलीलें पेश कीं. इसके बाद बृहस्पतिवार को रूस अपना पक्ष रखेगा. हर पक्ष को अगले हफ्ते सबूत पेश करने का एक और मौका दिया जाएगा. न्यायाधीशों को फैसला देने में महीनों का वक्त लग सकता है.

यूक्रेन की टीम के अन्य वकील डेविड ज.यिोनट्स ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक बलों ने ह्ल डराने और आतंक के अभियान के तहत आम लोगों पर हमले किए. रूस के धन और हथियारों ने इसे बढ.ावा दिया.ह्व यूक्रेन को लेकर रूस के खिलाफ कई मामले दायर किए गए हैं, जिनमें उक्त मामला भी शामिल है. रूस के हमले के फौरन बाद यूक्रेन की ओर से दायर एक अलग मामले में अंतरारष्ट्रीय अदालत ने प्रारंभिक निर्देश देते हुए रूस को शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करने से रोकने का आदेश दिया था लेकिन कानूनी रूप से बाध्यकारी आदेश को मॉस्को ने नज.रअंदाज. कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu