सरकार ने पीएसएस के तहत तुअर, उड़द, मसूर के लिए 40 प्रतिशत की खरीद सीमा हटाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 11:02 PM
सरकार ने पीएसएस के तहत तुअर, उड़द, मसूर के लिए 40 प्रतिशत की खरीद सीमा हटाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने तीन दालों…तुअर, उड़द और मसूर के लिए फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 40 प्रतिशत खरीद की सीमा हटा दी है. सरकार ने यह कदम घरेलू उत्पादन बढ.ाने के लिए उठाया है.
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस साल किसान पीएसएस के तहत कितनी भी मात्रा में अपनी तुअर, उड़द और मसूर की उपज को बेच पाएंगे.

मंत्रालय ने बयान में कहा, ”सरकार द्वारा लाभकारी मूल्य पर इन दलहनों की निश्चित खरीद से किसान आगामी खरीफ और रबी सत्रों में तुअर, उड़द और मसूर के लिए बुवाई क्षेत्र बढ.ाने को प्रोत्साहित होंगे.” पीएसएस तभी लागू होता है जबकि कृषि उत्पादों का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे आता है. मंत्रालय ने राज्य सरकारों को भी निर्देश दिया है कि वे तुअर और उड़द के मामले में स्टॉक सीमा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और उनकी कीमतों पर निगाह रखें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu