डर और दहशत के इस माहौल में क्या बेटियों को मिलेगा न्याय : विनेश फोगाट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 08:52 PM
डर और दहशत के इस माहौल में क्या बेटियों को मिलेगा न्याय : विनेश फोगाट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन का एक प्रमुख चेहरा विनेश फोगाट ने गुरुवार को हैरानी जताई कि क्या देश की बेटियों को इस ‘भय और दहशत’ के माहौल में न्याय मिलेगा. विनेश का ट्वीट ‘नाबालिग’ लड़की के बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को वापस लेने के कुछ दिनों बाद आया है. इसी लड़की की शिकायत को बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी का आधार बनाया गया था.

विनेश ने ट्वीट किया, ”क्या डर और दहशत के माहौल में बेटियों को मिलेगा न्याय???” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”इंसाफ की इस लड़ाई में हो रही देरी की वजह से कहीं ये बेटियां एक-एक कर हिम्मत ना हार जाएं??? भगवान सभी को हिम्मत दें.” नाबालिग पहलवान के पिता ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए क्योंकि वह उनके साथ हिसाब बराबर करना चाहते थे जिसे वह अंडर 17 एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में अपनी बेटी की हार के लिए जिम्मेदार मानते हैं.

विनेश ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ बृजभूषण पर नाबालिग सहित महिला पहलवानों का कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. सरकार द्वारा बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस द्वारा 15 जून तक जांच पूरी होने तक इंतजार करने को कहे जाने के बाद बुधवार को आंदोलनकारी पहलवान एक सप्ताह के लिए अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित करने पर सहमत हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu