चीनी ताइपै को 11-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 09:30 PM
चीनी ताइपै को 11-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

काकामिगाहारा. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीनी ताइपै को आखिरी पूल मैच में 11 . 0 से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इस जीत के साथ पूल ए में भारत शीर्ष पर बरकरार है . भारत टूर्नामेंट में तीन जीत और एक ड्रॉ खेलकर अपराजेय रहा .

भारत के लिये वैष्णवी विट्ठल फाल्के (पहला मिनट), दीपिका (तीसरा), अन्नु (10वां और 52वां), रूतुजा दादोसा पिसल (12वां), नीलम (19वां) मंजू चौरसिया(33वां) , सुनेलिता टोप्पो (43वां और 57वां) , दीपिका सोरेंग (46वां) और मुमताज खान (55वां) ने गोल दागे .
भारतीयों ने पहले ही मिनट से अपना दबदबा बना लिया और लगातार गोल करते रहे.

वैष्णवी ने पहला फील्ड गोल किया जिसके बाद दीपिका ने पेनल्टी को तब्दील किया . अन्नु और रूतुजा ने दो दो गोल दागे . भारत के पास पहले क्वार्टर में ही चार गोल की बढत हो गई . दूसरे क्वार्टर में नीलम ने गोल किया. तीसरे क्वार्टर में मंजू और टोप्पो ने गोल दागे जबकि आखिरी क्वार्टर में दीपिका, अन्नु, मुमताज और टोप्पो ने एक एक गोल किया. भारत का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में जापान या कजाखस्तान से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu