एटीपी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचे जोकोविच, स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 04:06 PM
एटीपी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचे जोकोविच, स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
ऑडियो सुनें

पेरिस: फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल खिताब के साथ रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। पचास साल से अधिक समय पहले कंप्यूटरीकृत रैंंिकग की शुरुआत के बाद से टेनिस रैंंिकग में सबसे अधिक समय पर शीर्ष पर रहने वाले पुरुष या महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले जोकोविच इस रिकॉर्ड में और सुधार करेंगे।

जोकोविच ने कहा, ‘‘बेशक जब आप इतिहास की बात करते हो तो लोग अधिकतर यही बात करते हैं कि आपने कितने ग्रैंडस्लैम जीते या आप कितने समय तक नंबर एक रैंंिकग पर रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहा हूं जो शानदार है।’’

रोलां गैरो पर महिला एकल का खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। पेरिस में नतीजे के आधार पर दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका के पास उन्हें पछाड़ने का मौका था। जोकोविच रोलां गैरो पर दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में उतरे थे लेकिन फाइनल में कैस्पर रूड को 7-6 (1), 6-3, 7-5 से हराकर खिताब जीतने में सफल रहे।

एटीपी रैंंिकग में अब अल्कारेज दूसरे और दानिल मेदवेदेव तीसरे स्थान पर हैं जबकि रूड चौथे स्थान पर बने हुए हैं। कूल्हे की चोट के कारण जनवरी से बाहर चल रहे रफेल नडाल शीर्ष 100 से बाहर होकर 136वें पायदान पर पहुंच गए हैं। स्वियातेक ने कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर चार साल में तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वह ऐश बार्टी के संन्यास लेने पर अप्रैल 2022 में नंबर एक बनने के बाद से वहां डटी हुई हैं।

मुचोवा 43वें से करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंंिकग पर पहुंच गई हैं। गत ंिवबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं जबकि कैरोलिन गार्सिया चौथे स्थान पर हैं। जेसिका पेगुला तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav