सुशांत सिंह राजपूत की अच्छाइयों को आत्मसात करें : तीसरी पुण्यतिथि पर बहन ने कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 08:10 PM
सुशांत सिंह राजपूत की अच्छाइयों को आत्मसात करें : तीसरी पुण्यतिथि पर बहन ने कहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अपने भाई और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद करते हुए, श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों से “उनके दिल की अच्छाई” को आत्मसात करने का बुधवार को आग्रह किया. अमेरिका में रहने वाली कीर्ति ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर एक पोस्ट कर राजपूत के प्रशंसकों के साथ एक नोट साझा किया.

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है, ” अगर हमें सुशांत को जिंदा रखना है तो हमें उनके गुण, उनके दिल की अच्छाई को आत्मसात करना होगा. एक छोटा सा नोट आप सभी के लिए. वह कहीं नहीं गये, वह हममें जीवित हैं.” राजपूत 14 जून 2020 को उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. वह 34 वर्ष के थे.

कीर्ति ने लिखा, ” लव यू भाई, और आपकी बुद्धिमत्ता को सलाम. मुझे हर पल तुम्हारी याद आती है. लेकिन मुझे पता है कि तुम अब मेरा हिस्सा होङ्घ. तुम मेरी सांस की तरह ही मेरा अभिन्न हिस्सा बन गए हो.” उन्होंने राजपूत की ओर से बताई गईं कुछ किताबों को भी साझा किया. कीर्ति ने अपने बच्चों के साथ राजपूत की कुछ तस्वीरें और अभिनेता के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा किए जिसमें वह अपनी पसंदीदा किताबों के बारे में बात कर रहे थे.

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने साझा किया पुराना वीडियो

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को उनका एक पुराना वीडियो साझा किया और श्रद्धांजलि दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून 2020 को उपनगर बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे. राजपूत के परिवार ने चक्रवर्ती पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें दोनों एक चट्टान के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ” काश! तुम यहां होते.” ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रिया ने राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में 28 दिन मुंबई की जेल में बिताए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu