मुंगेली जिले में बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगो की हालत गंभीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 02:47 PM
मुंगेली जिले में बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगो की हालत गंभीर…
ऑडियो सुनें

मुंगेली: मुंगेली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. तेज रफ्तार बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. स्कार्पियो सवार जिला पंचायत की सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो चालक भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

सरगांव प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वर्मा दंपत्ति पथरिया से सरगांव जा रहे थे, तभी सरगांव थाना के बावली गांव में हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सड़क पर चीख-पुकार मच गई. गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल भेजा जा रहा है. वहीं वर्मा दंपत्ति को गाड़ी को काटकर निकाला गया है. दोनों बुरी तरह से फंस गए थे. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav