‘वैग्नर ग्रुप’ का विद्रोह असफल होने के बाद चीन पहुंचे रूसी राजनयिक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Jun 2023 07:28 PM
‘वैग्नर ग्रुप’ का विद्रोह असफल होने के बाद चीन पहुंचे रूसी राजनयिक
ऑडियो सुनें

ताइपे. ‘वैग्नर ग्रुप’ का विद्रोह असफल होने के एक दिन बाद रविवार को रूस के शीर्ष राजनयिक आंद्रेई रूडेन्को चीन सरकार से बातचीत के लिए बीजिंग पहुंचे. रूसी उप विदेश मंत्री रूडेन्को ने चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात कर ह्लसाझा हितों वाले अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दोंह्व पर चर्चा की. चीन के विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त बयान में यह जानकारी दी.

रूस और चीन औपचारिक सहयोगी नहीं हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से ही मास्को से बीजिंग करीबी संबंध कायम रखे हुए है. चीन, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने से इनकार कर चुका है. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रही निजी सेना ‘वैग्नर ग्रुप’ ने कुछ दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देते हुए बगावत कर दी, हालांकि कुछ ही समय बाद इसके कमांडर ने अपना फैसला वापस ले लिया. इन घटनाक्रमों के बीच रूडेन्को ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की.
चीन ने रूस में जारी संकट पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu