इमरान को उबाऊ न बनने देना सबसे बड़ा काम था : जीशान अय्यूब ने ‘स्कूप’ में अपनी भूमिका पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Jun 2023 07:30 PM
इमरान को उबाऊ न बनने देना सबसे बड़ा काम था : जीशान अय्यूब ने ‘स्कूप’ में अपनी भूमिका पर कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वेब सीरीज ‘स्कूप’ में एक अखबार के प्रधान संपादक इमरान सिद्दीकी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जीशान अय्यूब ने कहा कि निर्देशक हंसल मेहता के स्पष्ट निर्देश थे कि यह किरदार उपदेश देने वाला नहीं बल्कि मानवीय हो. सच्चाई और ईमानदारी की बात करने वाले पत्रकार के रूप में अपनी सराही गयी भूमिका के बारे में अभिनेता ने कहा कि यह ह्लसबसे बड़ा कामह्व था.

‘स्कूप’ वेब सीरीज मुंबई के एक अखबार की वरिष्ठ अपराध संवाददाता जागृति पाठक (करिश्मा तन्ना) की कहानी पर आधारित है, जो अपने प्रतिद्वंद्वी जयदेब सेन (प्रोसेनजीत चटर्जी) की हत्या का आरोप लगने के बाद सुर्खियों में आती है और उसे अपने अखबार के मृदुभाषी संपादक इमरान का समर्थन मिलता है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह वेब सीरीज पत्रकार जिग्ना वोरा के संस्मरण ह्लबिहाइंड द बार्स इन भायखला : माई डेज इन प्रिजन’ से प्रेरित है. जीशान के अनुसार, जागृति पाठक कहानी की मुख्य पात्र है और इस कहानी के केंद्र में है, लेकिन इमरान नायक हैं क्योंकि वह उन सभी चीजों का प्रतिनिधित्व करता है जो यह वेब सीरीज बताने की कोशिश कर रही है.

जीशान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक साक्षात्कार में बताया, ह्लहंसल ने मुझसे बस एक ही बात कही -तुम्हें उसे मानवीय दिखाना है. कोई सच्चाई और ईमानदारी की बात करे और उबाऊ न लगे… उसे मानवीय दिखाना सबसे बड़ा काम था.ह्व मेहता और जीशान दोनों ही इस बात को लेकर चिंतित थे कि इमरान का किरदार पर्दे पर किसी भी तरह से उबाऊ न लगे.

उन्होंने कहा, ”इस बात का डर था कि लोग यह सोचना न शुरू कर दें कि ‘अरे यार, ये ज्ञान दे रहा है’.” ‘नो वन किल्ड जेसिका’ से 2011 में अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करने वाले जीशान को यह बात अच्छी लगी कि ‘स्कूप’ में उनके संवाद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”अधिकतर लोग इमरान जैसा बॉस चाहते हैं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें मिलेगा.” ‘स्कूप’ में पहली बार जीशान और उनकी पत्नी रसिका अगाशे ने साथ काम किया है. हालांकि वे नाटकों में हमेशा साथ दिखते रहे हैं. रसिका ने वेब सीरीज में महिला कारावास की अपशब्द बोलने वाली सख्त पुलिस कर्मी का किरदार अदा किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu