पाकिस्तान में शादी संबंधी विवाद के कारण एक ही परिवार के नौ सदस्यों की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 07:39 PM
पाकिस्तान में शादी संबंधी विवाद के कारण एक ही परिवार के नौ सदस्यों की हत्या
ऑडियो सुनें

पेशावर. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शादी संबंधी विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने एक ही परिवार के नौ लोगों की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वारदात मलाकंड जिले की बटखेला तहसील की है और तीन महिलाओं और छह पुरुषों समेत एक ही परिवार के नौ सदस्यों की सोते हुए रिश्तेदारों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी. उन्होंने घर में घुसने के बाद इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक, इस नृशंस हत्याकांड के लिए शादी से संबंधित विवाद था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सूचना मिलने पर प्रांतीय अर्धसैनिक बल मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटखेला अस्पताल भेजा. कातिलों को पकड़ने के लिए जिले से निकलने और प्रवेश करने के सभी स्थलों को सील कर दिया गया है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आज़म खान ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, ” आरोपियों को इंसाफ के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu