“सत्यप्रेम की कथा” ने पहले सप्ताहांत में कमाए 38.50 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 09:41 PM
“सत्यप्रेम की कथा” ने पहले सप्ताहांत में कमाए 38.50 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

मुंबई. “सत्यप्रेम की कथा” ने रिलीज के चौथे दिन 12.15 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही पहले सप्ताहांत में फिल्म की कुल कमाई 38.50 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म “सत्यप्रेम की कथा” का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार समीर विद्वांस ने किया है.

साजिद नाडियाडवाला और नम: पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. निर्माताओं के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़, दूसरे दिन सात करोड़ और तीसरे दिन 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और शिखा तलसानिया ने भी अभिनय किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu