निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 06:54 PM
निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है और देश आज तकनीकी विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी केंद्र के रूप में उभर रहा है. प्रधानमंत्री की यह बात मीडिया में छपी एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कही.

इस खबर के मुताबिक ‘ूलेट पैकार्ड एंटरप्राइज (एचपीई) ने संशोधित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत भारत में उच्च मात्रा वाले सर्वर का निर्माण शुरू करने के लिए मूल डिजाइन उपकरण निर्माता वीवीडीएन के साथ साझेदारी की है. कंपनी ने कहा कि अमेरिका मुख्यालय वाली कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी और समाधान प्रदाता कंपनी हरियाणा के मानेसर में वीवीडीएन के संयंत्र से अगले पांच साल में एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य के सर्वर बनाएगी. प्रधानमंत्री ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, ”निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है. हमारे युवाओं द्वारा संचालित भारत तकनीकी विनिर्माण और नवाचार के लिए विश्व के अग्रणी केंद्र के रूप में उभर रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu