वरूण धवन, जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 07:03 PM
वरूण धवन, जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ”बवाल” 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी जिसमें और वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. प्राइम वीडियो ने बुधवार को यह घोषणा की. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिक्चर्स के सहयोग से तैयार किया है.

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्राइम वीडियो ने फिल्म का टीज.र जारी किया जिसमें अजय दीक्षित (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच पनपता रोमांस दिखाया गया है. वरूण ने अजय का किरदार निभाया है जो लखनऊ में एक स्कूल में शिक्षक है, जिसे उसके छात्र आदर्श मानते हैं और शहर में हर कोई उसकी प्रशंसा करता है. जान्हवी ने निशा का किरदार निभाया है, जो एक बुद्धिमान, सुंदर, सरल लड़की है, जिसकी एकमात्र उम्मीद अपना सच्चा प्यार पाना है.

कथानक साझा करते हुए निर्माताओं ने बताया, ”लेकिन प्यार कभी भी आसान नहीं होता है, और इसे जंग से गुजरना पड़ता है.” निर्माताओं के अनुसार, एक सार्थक संदेश देने वाली फिल्म ”बवाल” की शूटिंग भारत और कई अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर की गई है.
यह तिवारी की पांचवीं फिल्म है. वह इससे पहले ”चिल्लर पार्टी”, ”दंगल” और ”छिछोरे” आदि का निर्देशन कर चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu