सीधी घटना: मप्र के अधिकारियों ने आरोपी के पिता के घर का एक हिस्सा गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 08:23 PM
सीधी घटना: मप्र के अधिकारियों ने आरोपी के पिता के घर का एक हिस्सा गिराया
ऑडियो सुनें

सीधी. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को उसके पिता के घर का एक हिस्सा ढहा दिया. मंगलवार को पेशाब करने की घटना का वीडियो सामने आया था. विपक्षी कांग्रेस ने मांग की थी कि राज्य की भाजपा सरकार शुक्ला की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करे.

जिले के एक अधिकारी ने कहा, “उसके पिता रमाकांत शुक्ला का घर अनुमति के अनुसार नहीं बनाया गया था और इसलिए मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया जा रहा है.” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रवेश शुक्ला की पृष्ठभूमि आपराधिक पाई गई है.
मंगलवार को, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा था कि प्रवेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu