राजग को अजित पवार के समर्थन से महा विकास आघाड़ी और कमजोर होगा: अठावले

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 02:15 PM
राजग को अजित पवार के समर्थन से महा विकास आघाड़ी और कमजोर होगा: अठावले
ऑडियो सुनें

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को यहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और दावा किया कि उनके समर्थन से जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजबूत होगा वहीं विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ‘और कमजोर’ होगा।

रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (ए) के प्रमुख अठावले ने कहा कि पवार के राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। अठावले केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री हैं और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अठावले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अजित पवार के समर्थन से महाराष्ट्र विधानसभा में (सत्ता पक्ष का) संख्या बल 200 से अधिक हो गया है। उनके समर्थन से एमवीए और कमजोर होगा।’’ एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), शरद पवार नीत राकांपा गुट और कांग्रेस शामिल हैं।

एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व में शिवसेना के एक धड़े के पिछले साल जून में विद्रोह करने के बाद ठाकरे नीत एमवीए सरकार गिर गई थी। विद्रोह के कारण शिवसेना भी विभाजित हो गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav