दिल्ली की औरंगजेब लेन का नाम एपीजे अब्दुल कलाम लेन रखा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 07:34 PM
दिल्ली की औरंगजेब लेन का नाम एपीजे अब्दुल कलाम लेन रखा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लुटियंस दिल्ली की औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है. यह लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भारत के 11वें राष्ट्रपति कलाम के नाम वाले एक साइनबोर्ड का अनावरण किया.

एक अधिकारी के अनुसार, लेन का नाम बदलने की मंजूरी 28 जून को हुई, एनडीएमसी सदस्यों की बैठक में दे दी गई थी. एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी पिछले सप्ताह घोषणा कर इसकी जानकारी साझा की थी. इससे पहले 2015 में परिषद ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu