प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सालार’ का पहला टीजर जारी

मुंबई. निर्माण कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स’ ने प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सालार’ का पहला टीजर बृहस्पतिवार को जारी किया. ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ बड़े बजट की एक एक्शन फिल्म है. फिल्म ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है और विजय किर्गंदुर इसके निर्माता हैं.

निर्माण कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स’ ने ट्विटर पर टीजर साझा करते हुए लिखा, ” सबसे उग्र व्यक्ति का दौर शुरू.” फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और सरयान रेड्डी भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के देशों में की गई है. फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में 28 सितंबर को रिलीज होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button