टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 10:15 PM
टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उपभोक्ताओं को महंगे टमाटरों से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. देश के कई हिस्सों में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से बृहस्पतिवार को टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपये प्रति किलो रहीं, इसके बाद दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलो रहीं. खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत बृहस्पतिवार को 95.58 रुपये प्रति किलो थी.

आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में इसकी सबसे अधिक कीमत 162 रुपये प्रति किलो रही, जबकि राजस्थान के चुरू जिले में न्यूनतम दर 31 रुपये प्रति किलो थी. देश के अन्य प्रमुख शहरों में टमाटर की कीमतें ऊंची रहीं. बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में टमाटर की खुदरा कीमत 140 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 110 रुपये प्रति किलो, वाराणसी में 107 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 98 रुपये प्रति किलो और भोपाल में 90 रुपये किलो थी. आम तौर पर जुलाई-अगस्त के दौरान टमाटर की कीमतें बढ. जाती हैं. इसका कारण मानसून कर वजह से जल्दी खराब खराब होने वाली वस्तुओं की कटाई और परिवहन प्रभावित होता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu