भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’: भाजपा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में जहानाबाद जिले के उसके महासचिव विजय ंिसह की बृहस्पतिवार को ‘विधानसभा मार्च’ के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज में हुई मौत को राज्य सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’ का नतीजा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले में पुलिस की ‘बर्बरता’ अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है।

भाजपा मुख्यालय में यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने और उन्हें सजा देने की मांग करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार ने यह साजिश राज्य के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोकने के लिए रची थी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज बिहार के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोकने के लिए एक पूर्व नियोजित, राज्य प्रायोजित साजिश थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल बिहार में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ऐसा लाठी चार्ज किया जैसा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों ने किया था।

बिहार में जंगल राज तीन का आगमन हुआ है। बिहार में कल जो बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया गया, वह आजाद भारत में निरंकुशता, तानाशाह और बर्बरता का एक बड़ा उदाहरण है।’’ राय ने कहा कि भाजपा बिहार सरकार से मांग करती है कि वह किसानों, छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ लिए गए सभी फैसलों को वापस ले। उन्होंने कहा कि भाजपा विजय ंिसह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की भी मांग करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button