बडगाम में लश्कर ए तैयबा गुट के आतंकवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 03:52 PM
बडगाम में लश्कर ए तैयबा गुट के आतंकवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा गुट के आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन चारों को जिले के बीरवाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चारों की पहचान गोंडीपोरा बीरवाह के मुश्ताक अहमद लोन, चेवदारा बीरवाह के अजहर अहमद मीर और अरवाह बीरवाह निवासी इरफान अहमद सोफी तथा अबरार अहमद मलिक के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ये चारों व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई जिसे आगे की जांच के लिए रिकॉर्ड में लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav