मणिपुर की घटना के बाद खुद को भारतीय कहने पर शर्म आती है: गौतम गंभीर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 08:15 PM
मणिपुर की घटना के बाद खुद को भारतीय कहने पर शर्म आती है: गौतम गंभीर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को ‘बेहद शर्मनाक’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें खुद को भारतीय कहने में शर्म महसूस होती है. पूर्व किक्रेटर एवं पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि मणिपुर जैसी घटनाएं कोई सामान्य घटना नहीं है और यह राज्य के मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वे ऐसा न होने दें.

गंभीर ने कहा, ह्लयह बेहद शर्मनाक है. मुझे खुद को भारतीय कहने में शर्म आती है क्योंकि मामला सिर्फ मणिपुर तक ही सीमित नहीं है. इसने पूरे देश का सिर नीचे किया है, इसलिए इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.ह्व चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं. गंभीर ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सभी 140 करोड़ भारतीयों के लिए शर्म की बात है.

उन्होंने कहा, ह्लमणिपुर मुद्दे पर राजनीति हो रही है लेकिन यह किसी राज्य विशेष की घटना नहीं है. अगर दो महिलाओं या लड़कियों के साथ ऐसा कुछ होता है तो ये पूरे देश के लिए शर्म की बात है. एक भारतीय के तौर पर हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए.ह्व उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी राज्य में मणिपुर जैसी घटना नहीं होनी चाहिए. केंद्र की ओर से उचित कार्रवाई नहीं करने के सवाल पर गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “बेहद जघन्य” अपराध के अपराधियों को “कड़ी से कड़ी सजा” देने का आश्वासन दिया है.

मोदी ने मणिपुर हिंसा पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में बृहस्पतिवार को कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपनी “पूरी ताकत और दृढ़ता” के साथ काम करेगा. गंभीर ने कहा, “यह घटना अब मणिपुर का मुद्दा नहीं है. यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गई है. हालांकि यह मणिपुर में हुई है और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है, इस तरह की घटना देश में कहीं भी नहीं होनी चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu