पश्चिम बंगाल में महिलाओं से बर्बरता, इतना मारा कि बेदम हुईं, निर्वस्त्र हुईं तब भी पीटती रही भीड़…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 22 Jul 2023 02:41 PM
पश्चिम बंगाल में महिलाओं से बर्बरता, इतना मारा कि बेदम हुईं, निर्वस्त्र हुईं तब भी पीटती रही भीड़…
ऑडियो सुनें

पश्चिम बंगाल: मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा में भी दो महिलाओं के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है. यहां के मालदा इलाके के बामनगोला थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को चोरी के आरोप भीड़ ने पहले बेरहमी से पीटा फिर उसके कपड़े फाड़ दिये. बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों को कुछ स्थानीय महिलाएं घेर कर पिट रही है.

इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा कि “पश्चिम बंगाल में आतंक का कहर (West Bengal Violence) जारी है. मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

घटना 19 जुलाई की
उन्होंने आगे कहा कि “यह खौफनाक घटना (West Bengal Violence) 19 जुलाई की सुबह घटी. महिला सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थी और एक उन्मादी भीड़ उसके खून के लिए तरस रही थी. यह एक ऐसी त्रासदी की ओर ले जा रहा था, जिससे ममता बनर्जी का दिल ‘टूट’ जाना चाहिए था और वह केवल अपमानजनक होने के बजाय कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav