ओडिशा : क्योंझर में सांप के काटने से तीन विद्यार्थियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Jul 2023 07:30 PM
ओडिशा : क्योंझर में सांप के काटने से तीन विद्यार्थियों की मौत
ऑडियो सुनें

क्योंझर. ओडिशा के क्योंझर जिले में एक कोचिंग केंद्र के छात्रावास में एक जहरीले सांप के काटने से दो लड़कियों समेत तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार रात तब हुई जब चार विद्यार्थी क्योंझर जिले के बारिया क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव स्थित कोचिंग केंद्र में फर्श पर सोए हुए थे.

उन्होंने कहा कि सभी चार विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया, जहां तीन विद्यार्थियों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि एक अन्य विद्यार्थी की हालत गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा नायक (12), शेहश्री नायक (11) और एलीना नायक (12) के रूप में हुई है तथा आकाश नायक (12) का कटक में इलाज चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu