दलित महिला से बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Jul 2023 09:44 PM
दलित महिला से बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गाजियाबाद. गाजियाबाद जिले में एक दलित महिला से कथित बलात्कार और उसका जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त निमिष पाटिल ने रविवार को बताया कि एक दलित महिला ने गाजियाबाद नगर कोतवाली में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर खालिद चौधरी (33) नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी और सितंबर 2022 में उसके साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रहने लगी.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि चौधरी ने शुरू में अपना नाम दीपक बताया था. शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को इस्लाम धर्म अपनाने, गोमांस खाने और एक महीने का गर्भ गिराने के लिए मजबूर किया. पाटिल के मुताबिक महिला ने यह भी आरोप लगाया कि चौधरी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पिटाई की.

पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर विजय नगर थाने में भारतीय दंड विधान, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा अवैध धर्मांतरण रोधी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu