खेत में गिरा जगुआर विमान का ईंधन टैंक, वायु सेना की टीम पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 10:08 PM
खेत में गिरा जगुआर विमान का ईंधन टैंक, वायु सेना की टीम पहुंची
ऑडियो सुनें

संत कबीर नगर. संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में सोमवार को वायुसेना के लड़ाकू विमान जगुआर का एक अतिरिक्त ईंधन टैंक खेत में गिरने से सनसनी फैल गयी. जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद वायु सेना की एक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जांच में पाया कि वह लड़ाकू विमान जगुआर का अतिरिक्त ईंधन टैंक है.

उन्होंने बताया कि टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह टैंक वहां कैसे गिरा. उनके अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बंजरिया बालुशासन गांव में एक खेत में वायुसेना के लड़ाकू विमान के ईंधन टैंक जैसी दिखने वाली चीज गिरी. उन्होंने बताया कि देर शाम वायुसेना की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu