झारखंड : गिरिडीह में महिला को पीटा, अर्ध-नग्न अवस्था में पेड़ से बांधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jul 2023 07:08 PM
झारखंड : गिरिडीह में महिला को पीटा, अर्ध-नग्न अवस्था में पेड़ से बांधा
ऑडियो सुनें

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले में 26 वर्षीय महिला की पिटाई कर उसे अर्ध-नग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह महिला को बचाया और उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर सरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु­धवार रात 11 बजे हुई. बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. उस व्यक्ति ने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बुधवार रात को अपराध को अंजाम दिया. सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है.”

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक ‘कॉल’ आया और जिसमें घर से बाहर आने के लिए कहा गया. जैसे ही वह घर से बाहर निकली वहां दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों का पाया. पुलिस ने पीड़िता के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वे (आरोपी) उसे कथित रूप से जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसे पीटा और उसके कपड़े फाड़कर एक पेड़ से बांध दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu