कांग्रेस कर्नाटक को बर्बाद कर देगी, विकास कार्यों का कोई संकेत नहीं : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jul 2023 07:40 PM
कांग्रेस कर्नाटक को बर्बाद कर देगी, विकास कार्यों का कोई संकेत नहीं : भाजपा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक में निर्वाचन क्षेत्रों के विकास की खातिर विधायकों को देने के लिए ”धन नहीं होने” की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी प्रदेश को बर्बाद कर देगी .

मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ”कांग्रेस कर्नाटक को बर्बाद कर देगी . पांच गारंटियों को लागू करने का कोई संकेत नहीं है और अब विकास के भी (संकेत नहीं है).” उन्होंने यह भी दावा किया कि कोष की कमी के कारण विधायकों की उनके निवाचन क्षेत्र में कोई अहमियत नहीं रह जाएगी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा था कि पांच चुनावी गारंटी के कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न आर्थिक बाधाओं की वजह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस साल विकास के लिए निधि उपलब्ध नहीं करा सकती .

शिवकुमार ने कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि बड़ी उम्मीदें रखने वाले पार्टी विधायक स्थिति को समझेंगे और धैर्य रखेंगे. शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं . कुछ कांग्रेस विधायक नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं पार्टी नेतृत्व से शिकायत की है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम नहीं करा पाए हैं और अनुरोध के अनुसार स्थानांतरण (सरकारी कर्मचारियों का) तक नहीं करा पा रहे हैं. उन्होंने मंत्रियों को लेकर भी नाखुशी जाहिर की है और आरोप लगाया है कि वे सहयोग नहीं कर रहे हैं .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu