शहीद बहादुरों के सम्मान में नौ अगस्त से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 03:04 PM
शहीद बहादुरों के सम्मान में नौ अगस्त से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश भर के 7,500 गांवों में शहीद बहादुरों को सम्मानित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अगले सप्ताह शुरू होगा। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान अगले सप्ताह नौ अगस्त से शुरु होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे। इस समारोह में 7,500 गांवों की मिट्टी विशेष कलशों में लाई जाएगी।

सरकार ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में तथा 7,500 गांवों में स्वदेशी और स्थानीय पौधों का एक एक उद्यान ‘अमृत वाटिका’ बनाने की योजना तैयार की है। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले बहादुरों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिकाएं ‘शिलाफलकम’ भी स्थापित की जाएंगी।

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंदा ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता के बाद सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक महत्वाकांक्षी भागीदारी कार्यक्रम लेकर आई है। आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च, 2021 को शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि बहादुरों को श्रद्धांजलि के तौर पर शिलाफलकम स्थापित करना, ‘मिट्टी का नमन’ और ‘वीरों का वंदन’ ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के प्रमुख घटक हैं।

‘शिलाफलकम’ का उद्देश्य गांव, पंचायत, खंड, कस्बे, शहर, नगर, नगर पालिका में स्थानीय बहादुरों के बलिदान की भावना को सलाम करना है और इसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। ‘शिलाफलकम’ में प्रधानमंत्री का संदेश होगा जिसमें उस क्षेत्र से संबंधित उन लोगों के नाम होंगे जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

चंदा ने कहा कि शिलाफलकम गांव का एक युद्ध स्मारक होगा जिसमें सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के शहीदों के नाम अंकित होंगे। संस्कृति सचिव गोंिवद मोहन ने बताया कि दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए 7,500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल में बड़े पैमाने पर जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइट भी शुरू की गई है जिसमें लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक पकड़कर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम नौ अगस्त को, स्वतंत्रता दिवस तक चलने वाले कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि 16 अगस्त से खंड, नगर पालिका और राज्य स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav