यूक्रेन के हमलों से रूस में तेल डिपो को नुकसान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 May 2022 07:10 PM
यूक्रेन के हमलों से रूस में तेल डिपो को नुकसान
ऑडियो सुनें

ल्वीव. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा विश्लेषित की गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि यूक्रेन के संदिग्ध हमलों के बाद रूस में यूक्रेन की सीमा के पार तेल डिपो को नुकसान पहुंचा है. शनिवार की तस्वीरें ब्रांस्क में दो साइटों पर हुए नुकसान को स्पष्ट कर रही हैं.
सोमवार को किए गए विस्फोट ने कई टैंकों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे आसपास का मैदान जल गया.

विस्फोट ने एक रूसी राज्य-नियंत्रित कंपनी ट्रांसनेफ्ट की सहायक कंपनी ट्रांसनेफ्ट-ड्रुजÞबा के स्वामित्व वाले एक तेल डिपो को जला दिया, जो यूरोप में कच्चे तेल को ले जाने वाली ड्रूजÞबा (मैत्री) पाइपलाइन का संचालन करती है. ब्रांस्क यूक्रेन के साथ सीमा से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu