ओडिशा में विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं है: राज्य सरकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Aug 2023 07:12 PM
ओडिशा में विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं है: राज्य सरकार
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य के किसी भी विद्यालय में प्रवेश के लिए आधारकार्ड अनिवार्य या पूर्व शर्त नहीं है. स्कूल शिक्षा एवं जनशिक्षा विभाग के सचिव अवस्थी एस ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि आधार कार्ड हो या नहीं हो, लेकिन बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिया जाना चाहिए.

पत्र में कहा गया है, ” पहले यह निर्देश दिया गया था कि बच्चों को बिना किसी रूकावट के आसानी से प्रवेश मिलना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में माता-पिता को अपने बच्चों के दाखिले के दौरान असुविधा नहीं होनी चाहिए.” उसमें कहा गया है कि दाखिला दिये जाने के बाद विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जिले के विभिन्न कार्यालयों के समन्वय से आधारकार्ड बनवाने या प्राप्त करने में सहयोग दिया जाना चाहिए. पत्र के अनुसार सचिव ने विद्यार्थियों का आसानी से दाखिला सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रधानाध्यापकों/प्रधानाध्यापिकओं से संवाद करने के लिए कहा है. सचिव ने कहा कि ऐसा नहीं करने को गंभीरता से लिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu