रांची. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि उन्हें 14 अगस्त को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है.
सोरेन को किस मामले में पूछताछ के लिये बुलाया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 47 वर्षीय नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी.