स्मृति ईरानी ने ‘फ्लाइंग किस’ पर राहुल गांधी की आलोचना की, भाजपा सांसदों ने शिकायत की

नयी दिल्ली. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन में ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रर्दिशत करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया और उन्हें ्त्रिरयों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया.

बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित भारतीय जनता पार्टी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा गया है, ” हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं. उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रर्दिशत किया और उस समय केंद्रीय मंत्री एवं सदन की सदस्य स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव-भंगिमा प्रर्दिशत की जब वह सदन को संबोधित कर रही थीं.” भाजपा की महिला सांसदों ने मांग की कि सदस्य (राहुल) के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया है बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है. निचले सदन में चर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना का जिक्र किया.

इससे ठीक पहले राहुल गांधी ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए सरकार पर आरोप लगाया, ”आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है…. भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते. इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे. ” चर्चा के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा ” जिन्हें (राहुल गांधी को) आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र कार्य किया.” उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल महिला से द्वेष रखने वाला व्यक्ति ही हो सकता है जो संसद में महिला सदस्यों के रहते हुए ‘फ्लाइंग किस’ की मुद्रा प्रर्दिशत करे. ईरानी ने कहा कि ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश की संसद में कभी नहीं देखा गया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि इस परिवार की संस्कृति क्या है. समझा जाता है कि चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ. पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने फ्लाइंग किस की भाव-भंगिमा प्रर्दिशत की.

लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि ”वह (राहुल) स्मृति ईरानी और सभी महिला सदस्यों की ओर फ्लाइंग किस उछालते हुए बाहर निकल गए.” उन्होंने कहा, ” यह सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार है. यह किसी सदस्य का अनुपयुक्त और अभद्र आचरण है.”

करंदलाजे ने कहा, ” वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि संसद में इस प्रकार से फ्लाइंग किस उछाला गया. हमने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत की है कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकाला जाए और सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जाए.” संसद भवन परिसर में बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से कहा कि संसद में पहले कभी किसी व्यक्ति का ्त्रिरयों से द्वेष रखने का आचरण इस प्रकार से प्रकट नहीं हुआ जैसा कि आज राहुल गांधी ने दर्शाया. उन्होंने कहा, ” हमने इस प्रकार की भाव-भंगिमा के प्रदर्शन की बात सड़कों पर होते सुनी है लेकिन हमें यह पता नहीं था कि ्त्रिरयों से द्वेष रखना गांधी परिवार का आचरण है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button