धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में बहराइच में चार लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 08:59 PM
धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में बहराइच में चार लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बहराइच. भारत-नेपाल सीमा के समीप हरखापुर गांव में कथित रूप से ग्रामीणों को लालच देकर उनका धर्मांतरण कराने के प्रयास में एक बाप बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी बहराइच जिले के निवासी हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुर्तिहा पुलिस को सूचना मिली कि हरखापुर गांव में कुछ लोग हिन्दू महिलाओं और पुरुषों को बहला फुसलाकर और धन का प्रलोभन देकर उन्हें अवैध रूप से ईसाई धर्म स्वीकार कराने का षडयंत्र रच रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर हरखापुर गांव में छापा मारा तथा लालसा देवी और उसके पिता समतू, मिठाई लाल और जीवन लाल को गिरफ्तार कर लिया.

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपराधिक रूप से डराने धमकाने का मामला दर्ज किया है . चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांवों से धर्मांतरण के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. बीती 10 और 14 जुलाई को भारत-नेपाल सीमा के समीप नानपारा व मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस ने कुल 30 लोगों के खिलाफ अवैध धर्मांतरण के मामले दर्ज करके 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu