मप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, हारी हुई सीट पर जोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 10:06 PM
मप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, हारी हुई सीट पर जोर
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2018 में हारी हुई सीट और कुछ 2013 में भी हारी हुई सीट पर ध्यान केंद्रित किया है. भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची में 14 ऐसे लोगों को फिर से मौका दिया है जो पिछली बार चुनाव हार गए थे, इनमें तीन पूर्व मंत्री भी शामिल हैं.

रणनीति में बदलाव के तहत मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही पांच महिलाओं सहित 39 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी जिससे चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों को तय करने के मामले में वह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से आगे निकल गई. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं.

पिछले सप्ताह मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर मप्र में ऐसा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन गई थी. हालांकि, मध्य प्रदेश की राजनीति भाजपा और कांग्रेस के बीच द्विध्रुवीय मानी जाती है, जबकि बसपा और सपा सहित अन्य दल प्रदेश में सीमांत खिलाड़ी के तौर पर देखे जाते हैं.

जिन 39 सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से लगभग सभी सीट पर नवंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस से हार गई थी. कांग्रेस ने 2018 दिसंबर में अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने से वह सत्ता से बाहर हो गई थी.

भाजपा ने जीन 39 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं उनमें से 38 सीट पर वर्तमान में कांग्रेस तथा एक सीट पर (पथरिया से बसपा विधायक रामबाई) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कब्जा है. भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिकृत घोषणा से काफी पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा से जाहिर होता है कि पार्टी अपने आक्रमण में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है तथा अपनी कमजोर सीट पर तैयारी के लिए भरपूर वक्त पार्टी और उम्मीदवारों को देना चाहती है.

सूची पर एक सरसरी नजर, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कई सीट शामिल हैं, डालने से पता चलता है कि भाजपा ने 14 ऐसे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जो पांच साल पहले चुनाव हार गए थे इनमें राज्य के तीन पूर्व मंत्री – लालसिंह आर्य, ललिता यादव और ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं.

बृहस्पतिवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले राजकुमार कराहे को शाम को नयी दिल्ली में घोषित सूची में अपना नाम मिला. भाजपा ने उन्हें बालाघाट जिले के लांजी से मैदान में उतारा है. लांजी से विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे कांग्रेस की वर्तमान विधायक हैं.

भाजपा महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित सूची के अनुसार, ध्रुव नारायण सिंह और आलोक शर्मा क्रमश? मध्य भोपाल और उत्तरी भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री आर्य और प्रीतम लोधी क्रमश: गोहद (एससी), जिला भिंड और पिछोर, जिला शिवपुरी से मैदान में होंगे.

भाजपा ने सरला विजेंद्र रावत (सबलगढ़), अदल सिंह कंसाना (सुमावली), प्रियंका मीना (चाचौड़ा), जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (चंदेरी), वीरेंद्र सिंह लंबरदार (बंडा), कामाख्या प्रताप सिंह (महाराजपुर), ललिता यादव (छतरपुर), लाखन पटेल (पथरिया), राजेश कुमार वर्मा (गुन्नौर-एससी), सुरेंद्र सिंह गहरवार (चित्रकूट), हीरसिंह श्याम (पुष्पराजगढ़-एसटी), धीरेंद्र सिंह (बड़वारा-एसटी), नीरज ठाकुर (बरगी) और अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व) से टिकट दिया है.

भाजपा ने ओमप्रकाश धुर्वे (शाहपुरा-एसटी), डॉ. विजय आनंद मरावई (बिछिया-एसटी), भगत सिंह नेताम (बैहर-एसटी), कमल मर्सकोले (बरघाट-एसटी), महेंद्र नागेश (गोटेगांव-एससी), नानाभाऊ मोहोड़ (सौंसर), प्रकाश उइके (पांढुर्ना-एसटी) और चन्द्रशेखर देशमुख (मुलताई) को उम्मीदवार बनाया है.

22इसके साथ ही महेंद्र सिंह चौहान (भैंसदेही-एसटी), राजेश सोनकर (सोनकच्छ-एससी), राजकुमार मेव (महेश्वर-एससी), आत्माराम पटेल (कसरावद), नागर सिंह चौहान (अलीराजपुर-एसटी), भानु भूरिया (झाबुआ एसटी), निर्मला भूरिया (पेटलावद-एसटी), जयदीप पटेल (कुक्षी एसटी), कालू सिंह ठाकुर (धरमपुरी-एसटी), मधु वर्मा (राऊ), ताराचंद गोयल (तराना-एससी) और सतीश मालवीय (घटिया-एससी) को भी भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया है.

मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम

उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट
सरला विरेंद्र रावत – सबलगढ़
अदल सिंह कंसाना –  सुमावली
लाल सिंह आर्य – गोहद
प्रीतम लोधी – पिछोर
प्रियंका मीणा – चाचौड़ा
जगन्नाथ रघुवंशी – चंदेरी
वीरेंद्र सिंह लंबरदार – बंडा
कामाख्या प्रसाद सिंह – महाराजपुर
ललिता यादव – छतरपुर
लखन पटेल – पथरिया
राजेश कुमार वर्मा – गुनौर
सुरेंद्र सिंह गहरवार – चित्रकूट
हीरासिंह श्याम – पुष्पराजगढ़
धीरेंद्र सिंह – बड़वारा
नीरज ठाकुर – बरगी
अंचल सोनकर – जबलपुर पूर्व
ओमप्रकाश धुर्वे – शहपुरा
डॉ. विजय आनंद मरावी – बिछिया
भगत सिंह नेताम – बैहर
राजकुमार कर्राये – लांजी
कमल मस्कोले – बरघाट
महेंद्र सिंह चौहान – गोटेगांव
नानाभाऊ मोहोड – सौंसर
प्रकाश उइके – पांढुर्ना
चंद्रशेखर देशमुख – मुलताई
महेंद्र सिंह चौहान – भैंसदेही
आलोक शर्मा – भोपाल उत्तर
ध्रुव नारायण सिंह – भोपाल मध्य
राजेश सोनकर – सोनकच्छ
राजकुमार मेव – महेश्वर
आत्माराम पटेल – कसरावद
नागर सिंह चौहान – अलीराजपुर
भानू भूरिया – झाबुआ
निर्मला भूरिया – पेटलावद
जयदीप पटेल – कुक्षी
कालू सिंह ठाकुर – धरमपुरी
मधु वर्मा – राऊ
ताराचंद गोयल – तराना
सतीश मालवीय – घट्टिया

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu