ऑनलाइन सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अदालत में थोड़ी देर के लिए ‘ऑडियो’ व्यवधान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 02:00 PM
ऑनलाइन सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अदालत में थोड़ी देर के लिए ‘ऑडियो’ व्यवधान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ की अदालत को शुक्रवार को मामलों की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान ऑडियो व्यवधान का सामना करना पड़ा। उच्चतम न्यायालय से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय की तकनीकी टीम ने समस्या बाद में सुलझा ली और गतिरोध दूर हो गया।

इस व्यवधान के कारण कई वकील, याचिकाकर्ता और पत्रकार प्रधान न्यायाधीश की अदालत के समक्ष पेश होने या न्यायिक कार्यवाही को देखने में असमर्थ रहे। प्रत्यक्ष सुनवाई के अलावा शीर्ष अदालत ने वकीलों और अन्य को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav