हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों को छत्तीसगढ़ की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 07:10 PM
हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों को छत्तीसगढ़ की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक आपदा आई है, ऐसे में सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ हैं.
अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ” पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ है. हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति बहाल होने के लिए कार्य करेंगे.”

By Yogesh Kumar Sahu