सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने कहा: राहुल गांधी से मुलाकात ‘कृष्ण और सुदामा के मिलाप’ की तरह थी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 07:58 PM
सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने कहा: राहुल गांधी से मुलाकात ‘कृष्ण और सुदामा के मिलाप’ की तरह थी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उस सब्जी विक्रेता से मुलाकात का वीडियो शुक्रवार को जारी किया, जिनका टमाटर की ऊंची कीमत के कारण पेश आ रही मुश्किलों पर बात करने के दौरान भावुक होने का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था. इस वीडियो में सब्जी विक्रेता रामेश्वर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कांग्रेस नेता से उनकी मुलाकात ‘कृष्ण और सुदामा’ के मिलाप की तरह है.

राहुल गांधी ने 14 अगस्त को हुई इस मुलाकात का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया और ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट कर कहा, ”रामेश्वर जी उस भारत की आवाज. हैं, जिसकी पीड़ा, मुद्दे और चुनौतियां आज मुख्यधारा की बहस से बहुत दूर है. उस भारत की आवाज. सुनना और संघर्षों का मुकाबला करने में साथ निभाना हम सब की नैतिक ज.म्मिेदारी है.” कांग्रेस नेता ने यूट्यूब वीडियो के नीचे की गई एक टिप्पणी में कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत से ही लोगों की बातें सुन रहा हूं, उनके दुख-दर्द पहचान रहा हूं.

अचानक एक दिन रामेश्वर जी का एक वीडियो सामने आया – एक आम इंसान, एक खुद्दार और ईमानदार भारतीय, जो मेहनत से अपने परिवार का पालन करना चाहता है, मगर उनकी आंखें भरी हुईं, मजबूरी के आंसुओं से. करें तो करें क्या – एक तरफ बेरोजग़ारी का गहरा कुआं, तो दूसरी ओर महंगाई की खाई.” उन्होंने कहा, ”इत्तेफ.ाक से रामेश्वर जी ने मिलने की इच्छा जताई, जिसके लिए मैं खुद इच्छुक था. सादर और सपरिवार उन्हें घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया. कुछ बातें करनी थी उन्हें, और मुझे भी उनसे मिलकर उन्हें नज.दीक से जानने का मन था.”

राहुल गांधी ने कहा, ”आर्थिक रूप से ग.रीब, मगर दिल के बहुत धनी हैं रामेश्वर जी. जितनी भी देर बातें हुईं, उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही. उन्होंने उम्मीदें टूटने के किस्से बताए, मगर साथ में ज.म्मिेदारियों का एहसास भी है. उनकी हिम्मत असल मायने में आशा की सुनहरी किरण है.” उन्होंने यह भी कहा, ”आज, करोड़ों अन्य भारतीयों की तरह, रामेश्वर जी भी तरक्की की पंक्ति के आख.रि में खड़े हैं – एक ऐसी जगह, जहां न रोजग़ार है, न महंगाई से राहत, न व्यापार के सही मौके और न ही कोई आर्थिक सुरक्षा. जब तक हर सुविधा उन तक नहीं पहुंचती, ये कदम नहीं रुकेंगे, ये सिलसिला नहीं रुकेगा, यात्रा नहीं रुकेगी.”

इस वीडियो में रामेश्वर कहते हैं, ”मैं कितना सौभाग्यशाली हूं कि राहुल जी ने मुझे बुलाया. भरत मिलाप हुआ था, जैसे सुदामा का कृष्ण जी से मिलाप हुआ था, उसी तरह मेरा और उनका (राहुल) मिलाप हुआ है.” राहुल गांधी ने रामेश्वर, उनकी पत्नी और बेटी से जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की. उन्होंने कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना के बारे में भी रामेश्वर की राय जानी.

इस वीडियो के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रामेश्वर और उनके परिवार को खुद खाना परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया. रामेश्वर दिल्­ली के जहांगीरपुरी इलाके में सब्­जी बेचते हैं. एक समाचार पोर्टल से टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बातचीत के दौरान रामेश्­वर की आंखों से आंसू छलक आए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu