यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति बताती है कि आतंकवाद को पनाह दे रहा है पाक : तरुण चुघ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 08:47 PM
यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति बताती है कि आतंकवाद को पनाह दे रहा है पाक : तरुण चुघ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भाजपा नेता तरुण चुघ ने शुक्रवार को जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक की पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्ति की आलोचना करते हुए कहा कि इससे भारत का यह आरोप सही साबित होता है कि देश (पाकिस्तान) भारत पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पनाह देता है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने एक बयान में कहा, ह्लमुशाल हुसैन मलिक की नियुक्ति भारत के इस दावे का समर्थन करती है कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह दे रहा हैह्व. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल ह्लमोस्ट वांटेड आतंकवादियोंह्व को शरण दी है.

चुघ ने कहा, मुशाल हुसैन मलिक लंबे समय से भारत और उसकी सेना के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां फैला रही हैं, जबकि उनका पति, कश्मीरी पंडितों सहित सुरक्षा र्किमयों और नागरिकों की हत्या में शामिल एक आतंकवादी, आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.
चुघ ने कहा, ह्लशांति विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने के बजाय, पाकिस्तान बार-बार ऐसी कार्रवाइयों का सहारा ले रहा है जो भारत के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाती हैं. हम अंतरराष्ट्रीय निकायों से मामले का संज्ञान लेने और पाकिस्तान को आतंकवादियों को राजनीतिक स्थान देने से रोकने का आग्रह करते हैं.ह्व मलिक को प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ के पांच विशेष सलाहकारों में शामिल किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu