भाजपा के मंत्री गावित का विवादित बयान, “मछली खाने से आंखें ऐश्वर्या की तरह सुंदर हो सकती हैं”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Aug 2023 09:12 PM
भाजपा के मंत्री गावित का विवादित बयान, “मछली खाने से आंखें ऐश्वर्या की तरह सुंदर हो सकती हैं”
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी “सुंदर आंखें” हो सकती हैं. उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गावित ने कहा, ”जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है. यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आर्किषत हो जायेगा.” वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, ”क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं. वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं. क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी.”

गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं. मंत्री ने कहा, ”मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं.” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की “ओछी” टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ”मैं रोज मछली खाता हूं. मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं. मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu