रायगढ़: निजी इस्पात संयंत्र में हादसा, एक कर्मचारी की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 06:58 PM
रायगढ़: निजी इस्पात संयंत्र में हादसा, एक कर्मचारी की मौत
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई . पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के पतरापाली स्थित इस्पात कारखाने में हुए हादसे में लोडर ऑपरेटर चीनी लाल पटेल (52) की मृत्यु हो गई है.

उन्होंने बताया कि इस्पात कारखाने में आज तड़के लगभग चार बजे स्टील मेल्टिंग शॉप के फरनेस में अचानक लावा (स्लैग) गिरने से पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि जिंदल प्रबंधन ने हादसे पर दुख जताया है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu