सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने से आहत छात्रा ने की खुदकुशी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 01:44 PM
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने से आहत छात्रा ने की खुदकुशी…
ऑडियो सुनें

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोशल मीडिया पर अपना आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने से आहत एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में दूसरे समुदाय के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 15 अगस्त को देवरनिया थाना क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आजादी के जश्न के वीडियो बनाए थे।

सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि 19 वर्षीय छात्र ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली दूसरे समुदाय की छात्रा का एक साजिश के तहत वीडियो रिकॉर्ड किया, उसे एडिट कर अश्लील बनाया और फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी होने पर छात्रा सदमे में आ गई और 31 अगस्त को जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, अश्लील वीडियो प्रसारित किए जाने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 29 अगस्त को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 394 (आहत करना) और 500 (मानहानि) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे एक सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, लड़की की मौत होने के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से संबंधित धारा भी जोड़ दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav