एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी, वे ‘स्थिति को और बिगाड़ने’ की कोशिश कर रहे: मुख्यमंत्री बीरेन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 02:23 PM
एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी, वे ‘स्थिति को और बिगाड़ने’ की कोशिश कर रहे: मुख्यमंत्री बीरेन
ऑडियो सुनें

इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन ंिसह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने ‘एडिटर्स गिल्ड आॅफ इंडिया’ के अध्यक्ष तथा तीन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ंिसह ने उन पर करीब चार महीने से अधिक समय से जातीय संघर्ष का दंश झेल रहे राज्य में स्थिति और बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

एडिटर्स गिल्ड ने हाल में दावा किया था कि मणिपुर में जातीय ंिहसा पर मीडिया में आयी खबरें एकतरफा हैं। इसके साथ ही उसने राज्य नेतृत्व पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था।

ंिसह ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है, जो मणिपुर राज्य में स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है उनमें एडिटर्स गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा और तीन सदस्य – सीमा गुहा, भारत भूषण तथा संजय कपूर शामिल हैं।

गुहा, भूषण और कपूर ने जातीय ंिहसा पर मीडिया रिपोर्ताज का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने राज्य का दौरा किया था।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ‘सभी समुदायों’ के प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए था, न कि ‘केवल कुछ वर्गों से’।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav