दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है: एर्दोआन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 08:46 PM
दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है: एर्दोआन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने रविवार को कहा कि भारत दक्षिण एशिया में उनके देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक क्षमता का इस्तेमाल करने का विश्वास व्यक्त किया.
जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एर्दोआन ने कहा कि शिखर सम्मेलन के इतर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत की.

उन्होंने कहा, ”दक्षिण एशिया में भारत हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. हम इस वर्ष की शुरुआत में तुर्किये में हुए चुनाव के बाद, मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे.” उन्होंने अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने की भी सराहना की और कहा कि इससे इस समूह को मजबूती मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu