आज का राशिफल:- सोमवार 26 सितम्बर 2023

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 03:46 PM
आज का राशिफल:- सोमवार 26 सितम्बर 2023
ऑडियो सुनें

पंचांग
भाद्रपद मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि दशमी 07:55:12
तिथि एकादशी 29:00:13
नक्षत्र उत्तराषाढा 11:53:51
योग अतिगंड 15:21:41
करण गर 07:55:12
करण वणिज 18:30:43
करण विष्टि भद्र 29:00:13
वार सोमवार
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
संवत्सर नल,
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

राशिफल:-
मेष राशि: भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।

वृष राशि: निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान कि चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।

मिथुन राशि: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारम्भ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि: किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

सिंह राशि: पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।

कन्या राशि: कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्र-भूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान पान पर ध्यान दें।

तुला राशि: अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।

वृश्चिक राशि: भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

धनु राशि: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी, पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा।

कुम्भ राशि: अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

मीन राशि: कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav