नाबालिक लड़की से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 11:34 AM
नाबालिक लड़की से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म…
ऑडियो सुनें

बांदा: यूपी के बांदा में 11 साल की लड़की के साथ 80 साल के बुजुर्ग ने रेप किया. लड़की ने चीख पुकार मचाई तो आस-पास के लोग वहां आ पहुंचे. उन्हें देखते ही बुजुर्ग मौके से रफूचक्कर हो गया. मामला मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, लड़की उस बुजुर्ग के घर रोज दूध लेने जाती थी. रोजाना की तरह सोमवार को भी नाबालिग लड़की दूध लेने के लिए बुजुर्ग के घर गई.

लेकिन वो इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है. बुजुर्ग ने देखा कि लड़की अकेली है, तो उसने उसे पकड़ लिया. फिर रेप किया. लड़की इस दौरान चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे. लोगों को वहां आता देख बुजुर्ग मौके से फरार हो गया

लोगों ने फिर लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया. लड़की ने रोते-रोते आपबीती अपने घर वालों को सुनाई. परिवार वाले तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर 376 सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया.

साथ ही कुछ टीमों का गठन करके पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई. बांदा के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें 11 साल की लड़की से रेप की तहरीर मिली. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. लड़की का भी मेडिकल करवाया गया है. आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav